हैदरनगर देवीधाम मंदिर में होगी शतचंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं की बैठक

Digital News
1 Min Read

मेदिनीनगर: जिले के हैदरनगर (Haidernagar) देवीधाम मंदिर (Devidham Temple) में आगामी जनवरी माह में आयोजित (Held) होने वाले नव कुंडीय शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाने के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं (Devotees) की बैठक हैदरनगर देवी धाम परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता BJP नेता विनोद कुमार सिंह ने की।

श्रद्धालुओं ने यज्ञ के संचालन और उसकी कार्य योजना पर विचार और सुझाव रखे

यह यज्ञ सुंदर राज स्वामी के सान्निध्य में आगामी 21 से 30 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। बैठक में कई विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के प्रचार प्रसार, आगंतुकों के ठहराव, यज्ञ मंडप, कथा पंडाल, स्वागत सत्कार, भंडार गृह एवं भोजनालय के लिए अलग-अलग खर्च पर मद की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ के संचालन और उसकी कार्य योजना पर विचार और सुझाव रखे।

बैठक में NCP नेता विनय कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, BJP नेता विनोद कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू, युवा नेता सूर्या सोनल सिंह, सतेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार सिंह और अश्विनी कुमार सिंह उपस्थिति थे।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article