NEW YEAR पर श्रीराम फाइनेंस ने FD पर ब्याज दर बढ़ाई

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

नई दिल्ली: नए साल में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अच्छी कमाई का मौका है। श्रीराम ग्रुप (Shriram Group) के श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (Shriram Finance Limited) ने FD की ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। श्रीराम फाइनेंस ने FD की ब्याज दरों में 5 से 30 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की

श्रीराम फाइनेंस ने FD की ब्याज (Interest) दरों में 5 से 30 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब श्रीराम फाइनेंस में FD करवाने वालों को 0.30 फीसदी अधिक Interest मिलेगा।

इस फैसले के बाद अब यहां FD पर 9.36 फीसदी की दर से ब्याज पा सकते हैं। श्रीराम फाइनेंस में FD करवाने वालों को Bumper Interest का तोहफा मिला है।

NEW YEAR पर श्रीराम फाइनेंस ने FD पर ब्याज दर बढ़ाई - Shriram Finance increased the interest rate on FD on New Year

नए साल के शुरूआत के साथ ही नई ब्याज दरें मिलने लगेगी

नए साल के शुरूआत के साथ ही नई ब्याज दरें मिलने लगेगी। FD पर ब्याज में बढ़ोतरी के साथ सभी रिन्युअल (Renewal) पर 025 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

श्रीराम फाइनेंस की ओर से FD की नई ब्याज दरों की जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक कंपनी ने 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया है।

NEW YEAR पर श्रीराम फाइनेंस ने FD पर ब्याज दर बढ़ाई - Shriram Finance increased the interest rate on FD on New Year

सामान्य ग्राहकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। वहीं महिलाएं यहां FD पर 0.10 फीसदी अतिरिक्त ब्याज पा सकती है।

आप अगर 12 महीने के लिए FD करवाते हैं तो अब आपको 7 फीसदी के बजाए 7.30 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

वहीं 60 महीने के FD के ब्याज पर 0.15 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। यानी अब आपको इस पर 8.45 फीसदी ब्याज मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article