सिमडेगा: कोलेबिरा नगर भवन में झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन (Jharkhand Party Workers Conference) में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री सह झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का (Enos Ekka) उपस्थित थे।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न पार्टियों के लगभग तीन सौ से अधिक लोगों ने झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण (Subscription) की।
कोलेबिरा के वर्तमान विधायक ने सिर्फ अपना विकास किय
झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का व झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का (Sandesh Ekka) ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। जब तक मैं जेल में रहा तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हुआ।
कोलेबिरा के वर्तमान विधायक ने सिर्फ अपना विकास किया। आपके विश्वास एवं आपके Vote को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बेचने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि जिला में मेडिकल कॉलेज (Medical College) की स्थापना की जानी थी लेकिन जिले के दोनों विधायक के कारण उक्त मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं हो सका?वह कॉलेज अब लोहरदगा जिला में बन रहा है।
आपकी समस्या पहले की तरह दूर की जायेगी…
एक्का ने कहा कि राज्य सरकार के कारण लोगों को बालू नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते लोग अपने छोटे से छोटे काम भी नहीं कर पा रहे हैं, अपना घर नहीं बना पा रहे हैं। 2024 में आप सभी लोग मिलकर झारखंड पार्टी का साथ दें। आपकी समस्या पहले की तरह दूर की जायेगी।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, दुतामी हेंब्रोम, बदरुद्दीन अहमद, मोतियास बागे आदि ने भी संबोधित किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से नीतीश कुमार, जियाउल अंसारी, शकील अंसारी, डॉक्टर मुराद, मकसूद आलम, मेहंदी हसन, हमिद अंसारी, मोहम्मद सोहेल, साकिब अंसारी, रेहान अंसारी, नवनीत वैभव, अंकित मुखिया, छोटू अंसारी, सत्येंद्र सिंह, कैसर अंसारी, रेनू देवी, संतोषी देवी, मार्गरेट टेटे, प्रेमलता क्रिकेट्टा, रजवा देवी, गोवर्धन नायक, विनोद गोसाई, श्रवन सिंह, सुरेश लोहरा आदि शामिल हैं।