हत्या के आरोप में सिमडेगा पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

News Aroma Media

सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र के ओडगा ओपी अंतर्गत बरबेड़ा तेतरटोली में हुई हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी डॉ शम्स तबरेज ने सोमवार को  प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्या के आरोप में रोहित व अजय  दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल की संध्या में सुशील लुगून  के घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।

सुशील ने जुआ खेल रहे लोगों को जुआ खेलने से मना किया। इस बीच जुआ खेल रहे लोगों से  सुशील लुगून का विवाद हो गया।  यही विवाद सुशील लुगून के  हत्या का कारण बन गया।

घटना के बाद सभी कोई वहां से चले गये। सुशील लुगून भी अपने घर के अंदर गया।  रात में  सुशील लुगून अपने घर में सो रहा था।

इसी बीच जुआ खेलने से मना करने पर गुस्साये गांव के ही रोहित लुगून व अजय लुगून  सुशील के घर में घुसे तथा सो रहे सुशील लुगून की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।

हो हल्ला सुनक कर गांव के लोग घर के पास जुटे तथा हत्या की घटना को अंजाम  देकर भाग रहे  एक आरोपी रोहित लुगून को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं एक आरोपी भागने में सफल हो गया।

घटना की सूचना ओड़गा पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही ओड़गा पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाकर हत्या के दूसरे आरोपी अयज लुगून को भी गिरफ्तार कर लिया।