नेशनल हॉकी जूनियर कैंप के लिये छह महिला हॉकी खिलाड़ी बेंगलुरु रवाना

News Aroma Media
1 Min Read

सिमडेगा : आगामी17 जनवरी से बेंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए सिमडेगा की सात महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है़।

हॉकी झारखंड सभी छह खिलाड़ी शुक्रवार को सिमडेगा से रवाना हुई़। एक खिलाडी रांची से रवाना हुई़।

सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने शुभकामना देकर विदा किया।

चयनित खिलाड़ियों में हॉकी झारखंड से खेलने वाली सिमडेगी की ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग,महिमा टेटे,काजल बड़ा,प्रमोद्नी लकड़ा, रजनी केरकेट्टा के नाम शामिल है़।

साई टीम से खेलने वाली एक खिलाड़ी अंजना डुंगडुंग है़। यह सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिला के विभिन्न गांव की हैं, जिसमें ब्यूटी डुंगडुंग,दीपका सोरेंग,काजल बाड़ा,

- Advertisement -
sikkim-ad

करगागुडी,प्रमोदनी लकड़ा कोरोमिय,रजनी केरकेट्टा पाइकपारा,महिला टेटे बरकिछापर तथा अंजना डुंगडुंग भी बासेन की रहने वाली है़।

Share This Article