सिंगर आकासा सिंह Bigg Boss 15 में करेंगी एंट्री

Central Desk
1 Min Read

मुंबई: नागिन और खीच मेरी फोटो जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर आकासा सिंह बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस Bigg Boss15 में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आकाशा की टीम के एक सूत्र ने आईएएनएस को इस खबर की पुष्टि की और कहा कि वे शो में एंट्री करने के लिए उत्सुक हैं।

विवादित रियलिटी शो के 15वें सीजन को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

बिग बॉस 15 साल में पहली बार बिग बॉस Bigg Boss ओटीटी के साथ डिजिटल हुआ। इसकी मेजबानी फिल्म निमार्ता करण जौहर ने की थी।

Share This Article