न्यूज़ अरोमा रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुराना बस्ती किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती की शिनाख्त रेखा कुमारी 26 के रूप में की गई है।
वह मूल रूप से खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के नोडी गांव की रहने वाली थी।
मृतका के भाई जितेंद्र सिंह ने दो व्यक्ति राहुल सिन्हा और सोनू सिंह को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है।
यह दोनों उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक रेखा के परिचित हैं और उसके विवाह रोड़ा अटकाते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के वक्त मृतका के परिवार वाले बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी।