Latest Newsझारखंडचेन्नई हवाई अड्डे से तस्कर गिरफ्तार, 1.85 किलो सोना बरामद

चेन्नई हवाई अड्डे से तस्कर गिरफ्तार, 1.85 किलो सोना बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चेन्नई: चेन्नई हवाईअड्डे पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को दुबई से लौटे एक शख्स को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। इस दौरान सोना तस्कर के पास से 1.85 किलोग्राम सोना बरामद जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत 97.7 लाख रुपये है।

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे कस्टम आयुक्त ने कहा कि रविवार को सोना तस्करी के 5 मामले सामने आए हैं।

रविवार रात दुबई से लौटे दस्तगीर को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके मलाशय से सोने के पेस्ट का एक बंडल बरामद हुआ, जबकि सोने के पेस्ट का एक पैकेट उसके एंकल से जब्त किया गया।

दस्तगीर के पास से कुल 280 ग्राम का सोना जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत 12.8 लाख बताई जा रही है। दस्तगीर को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले, अमीरात से उड़ान भरने के बाद दुबई से लौटे मोहम्मथु थारिग, सैयद मोहम्मद पेरिस, सिकंदर मस्तान और रहूमान खान को निकास द्वार पर रोका गया।

तलाशी के दौरान तीनों के पास से सोने पेस्ट के 12 बंडल बरामद किया गया, जिसका वजन 1.61 किलोग्राम है और इसकी बाजार में कीमत 84.94 लाख है।

सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत सोना को जब्त कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, बड़ा तालाब रहेगा स्वच्छ

रांची: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने...

झारखंड के 25 साल, लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का विजन

रांची/लंदन: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन...

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य का नाम रोशन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल...

चोरी के आरोप में युवक की मौत पर आक्रोश, रांची की सड़कों पर उतरा नायक समाज

रांची: चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

खबरें और भी हैं...