रांची में होली, ईद, सरहुल और रामनवमी में दिखा सामाजिक सौहार्द, जिला प्रशासन ने सभी को दिया धन्यवाद

जिला प्रशासन ने श्री महावीर मंडल, श्रृंगार समिति, चैती दुर्गा पूजा समिति, केंद्रीय सरना समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सहित सभी समितियों को धन्यवाद दिया। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और पोर्टल मीडिया की भूमिका को सराहते हुए प्रशासन ने पत्रकारों को भी आभार व्यक्त किया। साथ ही, पुलिस, रांची नगर निगम, चिकित्सा और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी।

Digital News
2 Min Read

Social harmony was seen in Ranchi during Holi, Eid, Sarhul and Ramnavami, रांची जिला में होली, ईद, सरहुल, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी जैसे त्योहारों को सभी धर्मों के लोगों ने जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया। इन पर्वों में विभिन्न समुदायों ने एक-दूसरे के उत्सवों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारा प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री ने दिए थे कड़े निर्देश

रांची जिला प्रशासन ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां कीं। इसमें दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती, शांति समिति की बैठकें, सोशल मीडिया पर निगरानी, ड्रोन से निगरानी, और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम शामिल थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठकों में अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने

और अफवाहों को रोकने के सख्त निर्देश दिए थे।

सामाजिक समितियों, मीडिया और कर्मचारियों को प्रशासन का आभार

प्रशासन ने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया। आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था ने भी इन उत्सवों को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाई। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने लोगों से सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की थी, जिसे जनता ने स्वीकार किया।

जिला प्रशासन ने श्री महावीर मंडल, श्रृंगार समिति, चैती दुर्गा पूजा समिति, केंद्रीय सरना समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सहित सभी समितियों को धन्यवाद दिया। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और पोर्टल मीडिया की भूमिका को सराहते हुए प्रशासन ने पत्रकारों को भी आभार व्यक्त किया। साथ ही, पुलिस, रांची नगर निगम, चिकित्सा और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी।

Share This Article