कोडरमा में तेज रफ्तार वाहन ने तीन युवकों को कुचला, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: चंदवारा थाना अंतर्गत उरवां के पास सड़क हादसे (Road Accident) में रविवार को एक युवक की मौत (Death) हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।

Kodermaसे बरही की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो उरवां मोड़ चौक पर सब्जी खरीद रहे तीन युवकों को कुचलते हुए भाग गया।

इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत (Death) हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

संजीत कुमार राणा को रांची रिम्स रेफर किया गया

मृतक का सुखदेव राणा (32 ) उरवां का रहने वाला है। घायल युवकों में संजीत कुमार राणा (27 ) और विष्णु राणा ( 16 ) शामिल हैं।

घटना के बाद घायल युवकों को सदर अस्पताल लाया गया जिसमें संजीत कुमार राणा को गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया है। वहीं विष्णु राणा का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल (Koderma Sadar Hospital) में किया जा रहा है।

Share This Article