खेल प्रेमी हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

Digital News
1 Min Read

बीजिंग: चीन में 8 अगस्त को सार्वजनिक व्यायाम दिवस है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सार्वजनिक व्यायाम को बड़ा महत्व देते हैं।

उनके नेतृत्व में चीन में सार्वजनिक व्यायाम संबंधी कई नीतियां प्रस्तुत की गई हैं। वे खुद एक खेल प्रेमी भी हैं।

वर्ष 2014 में मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था कि वे तैराकी और पर्वतारोहण के शौकीन हैं। उन्होंने चार या पांच वर्ष की आयु में तैराकी सीखी थी।

वे फुटबॉल, बास्केटबॉल, वालीबॉल, टेनिस और कुंगफू भी पसंद करते हैं। इसके अलावा वे आइस हॉकी, स्पीड स्केटिंग, फिगर स्केटिंग की प्रतियोगिता देखना पसंद करते हैं।

15 अगस्त, 2014 में नॉनचिंग युवा ओलंपिक खेल गांव में चीनी खिलाड़ियों को देखते समय उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने युवावस्था में मुक्केबाजी का अभ्यास किया था।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी के अभ्यास में मार झेलने की क्षमता, शारीरिक ऊर्जा और स्थिति नियंत्रित करने की क्षमता काफी महत्वपूर्ण होती है।

शी ने कहा था कि सार्वजनिक व्यायाम जनता के स्वास्थ्य की मजबूती और स्वस्थ जीवन का आधार और गारंटी है। जनता का स्वास्थ्य चौतरफा तौर पर खुशहाल समाज के निर्माण का अहम विषय है।

(साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Share This Article