जिस खिलाड़ी को टीम ने बाहर निकाला, धोनी उसी से लेते हैं सलाह, घंटों करते हैं बातचीत

Digital News
2 Min Read

नई दिल्ली: एमएस धोनी MS DHONI का नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शूमार होता है।

टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी की कप्तानी का हर कोई मुरीद है।

धोनी के पास खेल की ऐसी समझ है कि वो अकसर विरोधियों से एक कदम आगे ही रहते हैं।

यही वजह है कि जब भी कोई खिलाड़ी धोनी से मिलता है तो वो उनसे अपने खेल से जुड़ी सलाह लेता है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने खुलासा किया है कि धोनी आईपीएल IPL के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी से सलाह लेते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि ये दोनों अकसर कई घंटों तक एक मुद्दे पर बातचीत करते रहते हैं। धोनी किसी भी अनुभवी खिलाड़ी से सलाह लेने में झिझकते नहीं हैं।

जिस खिलाड़ी को टीम ने बाहर निकाला, धोनी उसी से लेते हैं सलाह, घंटों करते हैं बातचीत

गायकवाड़ ने कहा, ‘धोनी और डुप्लेसी एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं।

मैच के बाद दोनों के बीच काफी चर्चा होती है। ऐसा नहीं है कि ये दोनों 5-10 मिनट की चर्चा करते हैं। ये दोनों 2-2 घंटों तक चर्चा करते दिखाई देते हैं।

धोनी और डुप्लेसी प्रैक्टिस के दौरान भी काफी बातचीत करते हैं। धोनी कई बार मैच के दौरान भी डुप्लेसी से सलाह लेते हैं।

साउथ अफ्रीकी टीम में फाफ डुप्लेसी को जगह नहीं मिल रही है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

Breaking:फिर फ्लॉप हुए MS Dhoni, राजस्थान के खिलाफ नहीं चला बल्ला

हालांकि वो चेन्नई सुपरकिंग्स का अभिन्न अंग हैं। डुप्लेसी ने IPL 2021 में जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 7 मैचों में 321 रन बनाए।

साथ ही डुप्लेसी दुनिया के बेस्ट फील्डरों में से एक हैं। डुप्लेसी ने भी साउथ अफ्रीका की लंबे वक्त तक कप्तानी की है।

वो भी धोनी की तरह बेहद शांत व्यक्तित्व वाले क्रिकेटर हैं। शायद इसीलिए दोनों दिग्गजों की खूब पटती है।

Share This Article