झारखंड कांग्रेस का राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन 20 को

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड कांग्रेस की ओर से 20 फरवरी को हजारीबाग में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल कोऑर्डिनेटर, संगठन प्रभारी एवं अग्रणी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे।

राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन की सफलता के लिए एक तैयारी समिति बनाई गई है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने बताया कि तैयारी समिति में संयोजक कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को बनाया गया है।

जबकि समिति के सदस्य में धीरज साहू, गीता कोड़ा, इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा आदि शामिल है।

उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य के सभी प्रखंडों में 10 फरवरी को किसानों के समर्थन में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने तथा 13 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में 10 से 20 किलोमीटर तक की पदयात्रा आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि उक्त समिति की पहली बैठक छह फरवरी को हजारीबाग कांग्रेस भवन में होगी।

Share This Article