भोपाल में 25 दिसंबर को अटल बिहारी की प्रतिमा स्थापित होगी

News Aroma Media
1 Min Read

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के शौर्य स्मारक चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा अटल बिहारी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को स्थापित होगी।

प्रतिमा स्थल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया।

इस अवसर पर बताया गया कि अटल बिहारी की जयंती 25 दिसंबर को प्रतिमा अनावरण की तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्थल निरीक्षण के समय पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भोपाल नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

Share This Article