रांची एयरपोर्ट पर Indigo विमान जब टेक ऑफ के लिए पकड़ रही थी स्पीड, तभी मची चीख-पुकार, जाने क्यों

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ी घटना होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट जब टेक ऑफ के लिए स्पीड पकड़ रही थी।

इसी वक्त AC बंद हो गया और जोर की आवाज सुनाई दी। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विमान को बे (पार्किंग) में लाया गया

आवाज की वजह से विमान में सवार यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना समय बर्बाद किए टेकऑफ के प्लान को टाल दिया। उसके बाद विमान को बे (पार्किंग) में लाया गया। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। विमान की जांच की जा रही है।

इमरजेंसी गेट खोलने पर इंडिगो के कर्मचारियों ने बदतमीजी की

इस घटना के बाद यात्रियों ने इंडिगो कर्मचारियों पर जमकर भड़ास निकाली। यात्रियों ने कहा कि रनवे से विमान के पार्किंग प्लेस पर लौटने के बाद लगभग 20 मिनट तक गेट क्यों नहीं खोला गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

ऊपर से एक पैसेंजर द्वारा इमरजेंसी गेट खोलने पर इंडिगो के कर्मचारियों ने बदतमीजी की।

यात्रियों ने कहा कि जब पायलट ने एटीआर को सूचना दे दी थी कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आई है तो विमान के पार्किंग प्लेस पर लौटते ही फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं थी। यात्रियों ने ऐसे-ऐसे सवाल किए जिसका जवाब इंडिगो के कर्मचारियों के पास नहीं था।

रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इंडिगो के एटीआर-72 विमान को दुरुस्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय विमान में 62 यात्री सवार थे।

हालांकि तुरंत पायलट ने विमान को रोककर उसे बे (पार्किंग) में लाया और सभी यात्रियों को उतारने के बाद विमान की जांच की गयी, तो एसी खराब होने का पता चला।

उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को कोई क्षति नहीं हुई।

हादसे के बारे में इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share This Article