सदर अस्पताल में ड्यूटी जॉइन नहीं करने वाले डॉक्टर्स और कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स पर होगी कड़ी कार्रवाई

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची जिला कोविड हॉस्पिटल सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त कई डॉक्टर्स और कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स अनुपस्थित पाए जा रहे हैं।

उनकी अनुपस्थिति के बाद बार-बार सिविल सर्जन के माध्यम से उन्हें निर्देश और स्मार पत्र भी भी भेजा जा रहा है।

बावजूद इसके वह अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

जिला प्रशासन इस संदर्भ में कड़ी कार्रवाई का मन बना रहा है।

रांची जिला कोरोना की चपेट में है और आपदा की इस घड़ी में अनुपस्थित रहने और अपने फर्ज से मुकरने वाले 51 कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स और 5 चिकित्सकों को आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 56 के तहत 24 घण्टे के अंदर स्पष्टीकरण सौंपने को कहा गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

साथ ही पांच चिकित्सक को शो कॉज नोटिस किया गया है।

इनमे डॉक्टर शिशिर विनायक,अनिता कुमारी,  आलोक कुमार,  सीमा प्रकाश और प्रमोद राज शामिल हैं। एक चिकित्सक कृति त्रिपाठी और एक कम्युनिटी हेल्थ वर्कर पूर्णिमा बेक पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

Share This Article