Latest Newsझारखंडपिकअप वैन की चपेट में आने से ट्यूशन जा रही छात्रा की...

पिकअप वैन की चपेट में आने से ट्यूशन जा रही छात्रा की मौत, ऑटो से उतरते ही…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Death of Student: पलामू जिले के डाल्टनगंज-रांची नेशनल हाइवे (Daltonganj-Ranchi National Highway) 75 पर आज मंगलवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे छात्रा की मौत (Student Death) हो गई है। वहीं घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत छात्रा की पहचान पलामू के सतबरवा थानांतर्गत साक्षी पांडेय के रूप में हुई है।

ऑटो से उतरते ही पिकअप वैन ने रौंदा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साक्षी ऑटो से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह सतबरवा थाना क्षेत्र में पोखराहा के पास ऑटो से उतरी पिकअप वैन ने साक्षी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी और साक्षी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सतबरवा थाना (Satbarwa police station) की पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को पकड़ लिया है। पुलिस पिकअप के ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...