रांची में JPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read

न्यूज़ अरोमा रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू में किराए के मकान में रहने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की है।

युवक ने मोफलर के सहारे पंखे की कुंडी से लटक कर जान दे दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की शिनाख्त दीपक कुमार ( 28 ) के रूप में की गई है।

वह रांची में रहकर जेपीएससी JPSC की तैयारी कर रहा था। वह मूल रूप से पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कंकड़गड का रहने वाला था।

वह अकेले ही किराए के मकान पर रहता था। इसके पिता जगदीश यादव और माता अपने पलामू स्थित गांव में रहते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Share This Article