जल्द जमा करें ये डॉक्यूमेंट्स, अकाउंट में आने वाले हैं 4000 रुपये

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है।

जी हां, योजना के तहत जिन किसानों के खाते में पीएम किसान की 9वीं किस्त नहीं आई है उन्हें अब अगली किस्त के साथ पिछली राशि भी मिलने वाली है।

यानी किसानों को अब 4000 रुपये मिलेंगे। बता दें कि यह सुविधा उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराया होगा।

अगर आपने भी आवेदन किया है और उसे स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको एक साथ 4000 रुपये मिलने वाले हैं।

सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने को उठाया यह कदम

दरअसल, सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव किया है। इस योजना में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

अब किसान योजना में रजिस्ट्रे शन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यानी बिना राशन कार्ड के अब योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी।

किसान पोर्टल पर दर्ज करना होगा राशन कार्ड नंबर

अब पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज किए जाने के बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा। अब इस योजना के तहत नए पंजीकरण पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा।

वहीं, राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ ही अब पंजीकरण के दौरान दस्तारवेजों की सिर्फ सॉफ्टकॉपी बनाकर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी।

योजना का लक्ष्य किसानों का समृद्ध बनाना है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब किसानों को 10वीं किस्त का इंतजार है। अब तक किसानों के खाते में इस योजना की 9 किस्त डाली जा चुकी है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 2000 रुपये की तीन किस्त यानी 6000 रुपये डायरेक्ट भेजती है।

इस योजना का उद्देश्य देश के किसानों की आमदनी को बढ़ाना और सीधे तौर पर उनकी आर्थिक मदद करना है।

अब रजिस्ट्रे शन में गड़बड़ी नहीं

इसके तहत अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है।

अब लाभार्थियों को इन दस्ता्वेजों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इससे किसानों का समय भी बचेगा साथ ही नई व्यवस्था में योजना को ज्यापदा पारदर्शी भी बनाया जा सकेगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

1. आपके पास बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है, क्योंकि सरकार डीबीटी के जरिए किसानों को पैसे ट्रांसफर करती है।
2. आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक्ड होना जरूरी है।
3. आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसके बिना आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे।
4. पीएम किसान की वेबसाइट पर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आधार को लिंक करने के लिए आप फार्मर काॅर्नर के विकल्प पर जाएं और एडिट आधार डिटेल के ऑप्शन को क्लिक कर          अपडेट करें।

Share This Article