सुनील शेट्टी ने रांची के युवा व्यवसायी को वियतनाम में किया सम्मानित

वियतनाम में रेडियो ऑरेंज के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा को सम्मानित किया गया

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड के सफल युवा व्यवसायी अरुण कुमार सिन्हा (Arun Kumar Sinha) को वियतनाम में इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड (International Business Excellence Award) से बॉलीबुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने सम्मानित किया।

वियतनाम में रेडियो ऑरेंज (Radio Orange) के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा को सम्मानित किया गया।

झारखंड से कुल 9 लोगों को सम्मान मिला

रेडियो ऑरेंज की निदेशक इनु मजूमदार के नेतृत्व में वियतनाम में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बॉलीवुड के नामचीन अदाकार सुनील शेट्टी मौजूद थे। इस दौरान आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई।

इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड (International Excellence Award) से देशभर से कुल 30 सफल बिजनेसमैन को सम्मानित किया गया। इसमें झारखंड से कुल 9 लोगों को सम्मान मिला।

अरुण कुमार सिन्हा राइडर सिक्योरिटी कंपनी (Ryder Security Company) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और देशभर में इनका काम चलता है। यह जानकारी व्यवसायी अरुण कुमार सिन्हा ने दी।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article