9 जजों की बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 39 B पर कंप्लीट की सुनवाई, 5 दिनों तक…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की 9 सदस्यों वाली संविधान पीठ ने 5 दिनों तक संविधान (Constitution) के अनुच्छेद 39B के तहत बहस हुई।

समुदाय के भौतिक संसाधन (Physical Resources) पर हिस्सेदारी और अधिकार को लेकर यह चर्चा हुई है। इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूर्ण कर ली है।

समुदाय के गठन और उसके घटक को लेकर सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में विभिन्न मसलों पर बहस हुई है। 1992 से विभिन्न अदालतों में इस तरह के विवाद लंबित पड़े हुए हैं।

Supreme Court को जो फैसला देना है। उसमें निजी संपत्तियों को सार्वजनिक कल्याण के लिए राज्य अपने कब्जे में ले सकता है। इस अधिकार को लेकर 5 दिन तक बहस चली है। 9 सदस्यों की खंडपीठ ने इस पर विस्तृत चर्चा की है।

Supreme Court में इस विषय पर संतुलित नजरिया रखते हुए अधिकारों को किस तरह से सुरक्षित किया जाए। इस पर चर्चा की गई है। संविधान के अनुच्छेद 31C की व्याख्या मैं Supreme Court का यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण होगा।

Share This Article