वाकई अद्भुत : स्वीडन ने बनाई पानी से 2 मीटर ऊपर उड़ने वाली नाव, अगले साल…

इसलिए इसे पानी के ऊपर उड़ने वाली नाव भी कहा जा रहा है। इस अनोखी नाव ने सभी ट्रायल पूरे कर लिए हैं। अगले साल से स्टॉकहोम में इसके संचालन की योजना है

News Aroma Media
2 Min Read

Electric Flying Passenger Ship : स्वीडन में दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग पैसेंजर शिप (Electric Flying Passenger Ship) तैयार की गई है। इसका निचला हिस्सा पानी से करीब एक से दो मीटर ऊपर रहेगा।

इसलिए इसे पानी के ऊपर उड़ने वाली नाव भी कहा जा रहा है। इस अनोखी नाव ने सभी ट्रायल पूरे कर लिए हैं। अगले साल से स्टॉकहोम में इसके संचालन की योजना है।

वाकई अद्भुत : स्वीडन ने बनाई पानी से 2 मीटर ऊपर उड़ने वाली नाव, अगले साल… - Really amazing: Sweden made a boat that flies 2 meters above water, next year…

एक बार में अधिकतम 30 यात्री ही कर सकते हैं यात्रा

इस नाव का नाम Candela P-12 है। इसे स्वीडिश कंपनी कैंडेला टेक्नोलॉजी एबी (Candela Technology AB) ने बनाया है। यह करीब 39 फीट लंबी है जो यह 252 किलोवॉट प्रतिघंटा ऊर्जा देने वाली बैटरी पर चलती है इसमें एक बार में अधिकतम 30 यात्री ही यात्रा कर सकते हैं।

इस नाव की अधिकतम 56 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह बार चार्ज होने पर कुल 92.6 किलोमीटर की यात्रा करेगी। इस नाव में हाइड्रोफॉयल्स तकनीक (Hydrofoils Technology) की मदद से पानी के ऊपर उड़ते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

वाकई अद्भुत : स्वीडन ने बनाई पानी से 2 मीटर ऊपर उड़ने वाली नाव, अगले साल… - Really amazing: Sweden made a boat that flies 2 meters above water, next year…

ये ठीक वैसा ही है जैसे हवाई जहाज में लगे जैसे प्लेन में लगे एयरफॉयल्स (Airfoils) उसे जमीन से उठने में मदद करते हैं।

हाइड्रोफॉयल्स तकनीक (Hydrofoils Technology) पानी में चलते समय उलटी दिशा में पड़ रहे खिंचाव को खत्म करता है। इसके चलते यह नाव सामान्य ई-नावों की तुलना में 80 फीसदी कम ऊर्जा इस्तेमाल करती है।

Share This Article