Latest Newsझारखंडधर्म के नाम पर जनता के बीच नफरत फैला रही है मोदी...

धर्म के नाम पर जनता के बीच नफरत फैला रही है मोदी सरकार, तेजस्वी यादव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tejaswi Yadav in Palamu: पलामू लोकसभा सीट (Palamu Lok Sabha seat) से ‘इंडिया’ गठबंधन की राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में शुक्रवार को पलामू जिले के उंटारी एवं हुसैनाबाद में जनसभा हुई।

दोनों जनसभाओं को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने संबोधित किया। उन्होंने मंच से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने की अपील की। साथ ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

सबसे पहले Tejaswi Yadav ने जिले के उंटारी रोड प्रखंड के गांधी हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता के बीच धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है।

मोदी की गारंटी कार्ड में कहीं भी बेरोजगारी का मुद्दा शामिल नहीं है जबकि जनता का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, नौकरी, स्वास्थ्य है। BJP सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, जात-पात के नाम पर समाज को तोड़ रही है। उन्होंने बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन RJD प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।

VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा देश के संविधान बचाने के लिए हैं।

ममता भुइयां ने कहा कि बाबा साहेब Dr. Bhimrao Ambedkar की संविधान देश में बराबरी का दर्जा देती है, जिसके बदौलत मैं आज यहां खड़ी हूं लेकिन BJP संविधान को ही समाप्त करना चाह रही है। BJP ने अच्छे दिन लाने का वादा कर 10 वर्षाें तक राज किया लेकिन अभी तक लोगों के लिए अच्छे दिन नहीं आए।

जनसभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में भीड़, ASP अनुज चौधरी की मौजूदगी रही चर्चा में

Crowd at Gorakhnath Temple on Makar Sankranti: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...

ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप ने टाला हमला, धमकी वाले फुटेज से फिर बढ़ी चिंता

Iran-US tensions: खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिलहाल Iran पर सैन्य...

खबरें और भी हैं...

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...