Jharkhand Weather Update: राज्य में देश के उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण बुधवार को रांची में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। विभाग ने कहा है कि तापमान में सात से आठ मार्च के बाद तीन से चार डिग्री की वृद्धि धीरे-धीरे होगी।
वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि यह मंगलवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 37.4 डिग्री और सबसे कम तापमान गढ़वा में 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार को जमशेदपुर में तापमान 35.7 और 17.6 डिग्री, डालटनेगंज में 35.4 और 18.6, बोकारो थर्मल में 34.5 तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।