झारखंड में यहां 45 दिन पहले कब्र में दफन किशोरी का शव निकाला गया बाहर, कुएं में मिली थी लाश

News Aroma Media
2 Min Read

हजारीबाग: पिता द्वारा थाने में 14 साल की बेटी की हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दफन शव को शनिवार को कब्र से बाहर निकलवाया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

करीब 45 दिन पहले लड़की की लाश केवला गांव के कब्रिस्तान में दफन की गई थी।

लड़की की लाश कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित खुटरा गांव के कुएं से मिली थी।

कब्र से गायब हुआ सिर, क्या है मुर्गे के पंख और खूनी कपड़े का कनेक्शन -  Crime AajTak

- Advertisement -
sikkim-ad

नाना के घर रहकर पढ़ाई करती थी 14 साल की बच्ची

बताते चलें कि रोशनी खातून कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित खुटरा गांव में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। करीब 45 दिन पहले कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई थी।

परिजन आननफानन में शव लड़की के पैतृक गांव केवला गांव लाए और यहां कब्रिस्तान में दफन कर दिया।

इसके कुछ दिनों बाद लड़की के पिता क्याम खान अपने ससुराल गए तो उन्हें अगल-बगल के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है।

उसकी मौत संदिग्ध है। इसके बाद क्याम खान ने पुलिस को बेटी की हत्या का आरोप लगा आवेदन दिया।

hazaribag laash

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदा गया कब्र

शनिवार को केवला कब्रिस्तान में मजिस्ट्रेट प्रेम चंद सिन्हा (चौपारण बीडीओ), चौपारण सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह और थाना प्रभारी बिनोद तिर्की की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया।

कब्र में गड़े शव को निकालने के लिए मुर्दा कल्याण समिति के मोहम्मद खालिद कब्रिस्तान पहुंचे थे।

Share This Article