Latest Newsविदेशलगातार गहराता जा रहा है इजराइल व हमास का संघर्ष, पूरी दुनिया...

लगातार गहराता जा रहा है इजराइल व हमास का संघर्ष, पूरी दुनिया पर पड़ रहा असर …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Israel and Hamas conflict : इजराइल और हमास संघर्ष (Israel and Hamas conflict) और गहराता जा रहा है, जिसमें इजराइल को कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है।

7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की पहली वर्षगांठ के मौके पर तनाव और बढ़ गया है। हाल ही में ईरानी हमलों के चलते इजराइल में भी लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

हाल ही में हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने इजरायल पर 120 से ज्यादा रॉकेट और प्रोजेक्टाइल दागे। हमास द्वारा उत्तरी गाजा से दागे गए रॉकेट भी इजराइल के दक्षिणी हिस्सों में गिरे।

इजराइली सेना ने हमलों को लेकर Alert जारी किया था, खासकर 7 अक्टूबर के हमले की पहली वर्षगांठ के मद्देनजर।

इजराइल की सीमाओं के पास रहने वाले नागरिक जैसे कि यायर पिनहास, जो लेबनान सीमा के पास किरयात शमोना के पास के इलाकों में लोग डर के साए में जी रहे हैं। पिनहास और उनके परिवार को पिछले साल हुए हमलों के बाद घर छोड़कर होटल में रहना पड़ा था।

घातक साबित हो सकता है मौजूदा संघर्ष

कई अन्य नागरिकों को भी अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में बताया कि हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 8 अक्टूबर से अब तक 8 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे हैं, जिससे करीब 60 हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। इस स्थिति ने इजरायल को लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया है।

सीमा के पास रहने वाले नागरिक को युद्ध की गंभीरता का डर सता रहा है। उनका मानना है कि लेबनान में इजराइली सेना के लिए जाना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि वहां हिजबुल्लाह के जाल बिछे हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष 2006 के मुकाबले कहीं ज्यादा घातक साबित हो सकता है, जब इजरायल ने आखिरी बार लेबनान पर हमला किया था।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...