चेहरे को पहुंचाएगा गर्मियों में ठंडक का अहसास , जाने कैसे बनाएं पुदीना का फेस मास्क

गर्मियों में पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, कई लोग गर्मी में इसकी चटनी बनाकर खाते है और शिकंजी में भी इसका इस्तेमाल करते है

News Aroma Media

Peppermint Face Mask : गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। गर्मी (Heat) से बचने के लिए हम लंबे कपड़ों का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन क्या हम हमारे शरीर के अंदर बढ़ने वाली गर्मी को रोक पा रहे हैं।

इसका प्रभाव हमारे स्किन पर भी तेजी से बढ़ता है। गर्मियों में पुदीना (Peppermint) शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग गर्मी में इसकी चटनी बनाकर खाते है और शिकंजी में भी इसका इस्तेमाल करते है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ ताजगी भी देता है।

गर्मी में चेहरे पर पुदीना के फेस मास्क (Face Mask) लगाने से स्किन की कई परेशानियां दूर होने के साथ स्किन को भी ठंडक मिलती है और टैनिंग की समस्या भी दूर होती है।

ये स्किन को Hydrate रखने के साथ इसको ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। पुदीने की पत्तियों के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल (Anti-Bacterial and Anti-Fungal) गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को दूर करते है और ऑयली स्किन की समस्या को भी दूर करने में मदद करते हैं। पुदीना के पत्तों का फेस मास्क घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

चेहरे को पहुंचाएगा गर्मियों में ठंडक का अहसास , जाने कैसे बनाएं पुदीना का फेस मास्क-The face will feel cool in summer, know how to make a mint face mask

1. गुलाब जल और पुदीना का फेस मास्क कैसे करें तैयार

सामग्री

5 से 10- पुदीना के पत्ते

3 चम्मच- गुलाब जल

फेस मास्क बनाने का तरीका

पुदीना और गुलाब जल का फेस मास्क (Mint and Rose Water Face Mask) बनाने के लिए पुदीना के पत्तों को धो लें और पेस्ट बना लें। अब इसमें गुलाब जल को मिलाकर गाढ़ा मिश्रम तैयार करें।

चेहरे को पहुंचाएगा गर्मियों में ठंडक का अहसास , जाने कैसे बनाएं पुदीना का फेस मास्क-The face will feel cool in summer, know how to make a mint face mask

इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद फेस को वॉश करें। ये मास्क स्किन से Extra Oil  को हटाएगा और चेहरे को ठंडक देगा।

2. हल्दी पुदीना और का फेस मास्क कैसे करें तैयार

सामग्री

5 से 10- पुदीना के पत्ते

1 चुटकी- हल्दी

फेस मास्क बनाने का तरीका

पुदीना और हल्दी का फेस मास्क (Mint and Turmeric Face Mask) बनाने के लिए पुदीना के पत्तों को धोकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें।

चेहरे को पहुंचाएगा गर्मियों में ठंडक का अहसास , जाने कैसे बनाएं पुदीना का फेस मास्क-The face will feel cool in summer, know how to make a mint face mask

 

उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से Wash करें। ये मास्क पिंपल्स (Mask Pimples) को कम करने के साथ स्किन को चमकदार बनाता है।

3. खीरे पुदीना और का फेस मास्क कैसे करें तैयार

सामग्री

5 से 10- पुदीना के पत्ते

1 से 2 स्लाइस- खीरा

1 चम्मच-शहद

पुदीना फेस मास्क बनाने का तरीका

पुदीना और खीरे का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर (Blender) में पीस लें। फिर इस मिश्रम को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद स्किन को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

चेहरे को पहुंचाएगा गर्मियों में ठंडक का अहसास , जाने कैसे बनाएं पुदीना का फेस मास्क-The face will feel cool in summer, know how to make a mint face mask

ये मास्क स्किन को ठंडक, ताजगी देने के साथ स्किन को Glowing भी बनाता है। गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के लिए पुदीने के ये फेस मास्क को लगाया जा सकता है। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट (Patch Test) अवश्य करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय (therapeutic) सलाह जरूर लें। News Aroma इसकी पुष्टि नहीं करता है।