राज्यपाल का 31 जनवरी को सिमडेगा में होगा आगमन

Central Desk
1 Min Read

सिमडेगा: राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला व प्रखण्ड अधिकारियों ने बानो में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज और हेलीपैड एवं मंच का निरीक्षण किया।

प्रशासन ने बताया कि 31जनवरी को राज्यपाल का आगमन बानो प्रखंड में हो रहा है।

इसी के तहत अधिकारियों ने प्रखण्ड में कई स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी मो शहजाद परवेज, कार्यपालक अभियंता भवन विभाग मनोज हांसदा, इंस्पेक्टर आलोक कुमार, बीडीओ यादव बैठा, सीओ मनिद्र भगत, थाना प्रभारी प्रभात कुमार मौजूद थे।

Share This Article