झारखंड में भी दिख सकता है आने वाले ‘मोचा’ चक्रवात का असर, 9 मई को…

बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इस चक्रवात का असर अधिक देखने को मिलेगा, इस संबध में पहले भी Alert जारी किया जा चुका है

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: आने वाले कुछ दिनों में झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में बदलाव संभव है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 9 मई के आसपास चक्रवात बन सकता है।

इस चक्रवात का नाम मोचा (Mocha) है। इसका असर झारखंड समेत आसपास के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। बंगाल से सटे झारखंड के इलाकों में मोचा चक्रवात (Mocha Cyclone) का असर अधिक हो सकता है। वैसे अब तक इस चक्रवात की तीव्रता का आकलन नहीं किया गया है।

बंगाल और उत्तरी पूर्वी राज्यों में होगा अधिक असर

बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इस चक्रवात (Cyclone) का असर अधिक देखने को मिलेगा। इस संबध में पहले भी Alert जारी किया जा चुका है।

दूसरी ओर नौ मई के पहले तक झारखंड के तापमान में वृद्धि होगी। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। 5 मई को राज्य का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री Celsius Record किया गया।

Share This Article