ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में भाग लेने वाली इटली की टीम पहुंची जगन्नाथपुर मंदिर

FIH Olympic Qualifier: 13 से 19 जनवरी तक झारखंड की राजधानी रांची में FIH Olympic Qualifier के सभी मुकाबले मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Astroturf Hockey Stadium मोरहाबादी में खेले जाएंगे।

News Aroma Media

इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ 8 देशों की टीम हिस्सा लेगी। इनमें भारत, इटली, चीली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम शामिल है। इनमें टॉप तीन टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

फोटो और सेल्फी ली

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों की टीमें बेहतर करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। यह भी पता चल रहा है कि इसके साथ ही खाली समय में वह रांची और आसपास के पर्यटन क्षेत्र का भी आनंद ले रही हैं।

इसी क्रम में इटली की टीम शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जगन्नाथपुर मंदिर (Jagannathpur temple) पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजन किए। सभी ने फोटो और सेल्फी भी ली। इस दौरान टीम की सभी खिलाड़ियों ने माथे पर दुपट्टा रखा था।

बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वे रांची में खरिदारी करने निकली थीं। वहीं से यह दुपट्टा खरीदा है। बता दें कि इटली का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ 13 जनवरी को खेला जाना है।