रांची: रांची के डीआईजी पंकज कंबोज और बोकारो के डीआईजी को आईजी (IG) पद पर प्रोन्नति दी गई है।
रांची और बोकारो जोन के आईजी का पद काफी दिनों से रिक्त था। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंकज कंबोज रांची जोन और असीम विक्रांत मिंज कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी थे।
दोनों अधिकारी 2005 बैच के आईपीएस हैं। दोनों को आईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में सोमवार रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।