दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिक लड़की को चाकू मारकर किया जख्मी, दोनों हाथ…

बताया जाता है कि 30 अप्रैल को उसी लड़की से छेड़खानी के बाद पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर PR बांड पर छोड़ा था

News Update
2 Min Read

दुमका : गुरुवार की रात को 12 बजे घर में घुसकर नाबालिक लड़की से एक युवक ने दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया था।

विरोध करने पर उसने चाकू मार कर लड़की को घायल कर दिया। लड़की के दोनों हाथ जख्मी हैं।

रात में ही उसे मेडिकल कालेज अस्पताल (Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया।

मामला दुमका (Dumka) के मुफस्सिल थाना (Mufassil Thana) क्षेत्र का है।

किशोरी ने राजू टुडू पर दुष्कर्म का प्रयास और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad

बताया जाता है कि 15 साल की इस आदिवासी किशोरी की राजू के साथ दोस्ती थी। दोनों का मिलना-जुलना भी होता था।

30 अप्रैल को भी पुलिस ने छेड़खानी के मामले में पकड़ा था युवक को

बताया जाता है कि 30 अप्रैल को उसी लड़की से छेड़खानी के बाद पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर PR बांड पर छोड़ा था।

थाना में आरोपित ने बालिग होने पर शादी करने की बात स्वीकार की और कहा कि भविष्य में शिकायत का मौका नहीं देगा।

घरवालों से बात कर शादी कर लेगा। उसके बाद उसने गुरुवार की रात को दुष्कर्म करने का प्रयास किया और चाकू से हमला किया।

मुफस्सिल थाना के पुलिस निरीक्षक नीतिश कुमार ने कहा,किशोरी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article