झारखंड की जनता हेमंत सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेगी: दीपक प्रकाश

इस दौरान बंद कमरे में प्रदेश के इन दो शीर्ष नेताओं के साथ एनके सिन्हा की बातचीत हुई। इस दौरान महगामा विधानसभा और वहां की कुर्मी बहुल आबादी के संबंध में नेताओं के बीच चर्चा

News Desk
2 Min Read
2 Min Read

रांची: प्रदेश BJP प्रदेश कार्यालय (BJP State Office) में मंगलवार को निरंजन सिन्हा (Niranjan Sinha) के नेतृत्व में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 250 के करीब कार्यकर्ता BJP में शामिल हो गए।

प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने निरंजन कुमार सिन्हा को BJP का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बाबाधाम से आए पंडितों ने मंत्रोच्चारन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की ।

झारखंड की जनता हेमंत सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेगी: दीपक प्रकाश- The people of Jharkhand will overthrow the Hemant government in the elections: Deepak Prakash

झारखंड की जनता हेमंत सरकार को चुनाव में उखाड़ फेकेंगी: दीपक

दीपक प्रकाश ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस और JMM पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव से पहले BJP का दामन थाम रहे हैं। यह दर्शाता है कि कार्यकर्ताओं को भी समझ आने लगा है कि ये पार्टियां अब डूब रही है।

ऐसे में 2024 के विधानसभा चुनाव में कमल फूल खिलना तय है। झारखंड (Jharkhand) की जनता हेमंत सरकार को चुनाव में उखाड़ फेकेंगी।

झारखंड की जनता हेमंत सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेगी: दीपक प्रकाश- The people of Jharkhand will overthrow the Hemant government in the elections: Deepak Prakash

लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलना चाहिए: निरंजन

इस दौरान निरंजन सिन्हा ने कहा कि 2014 चुनाव में मैं भाजपा के साथ ही था। यह BJP के साथ मेरी दूसरी पारी है।

अब अगले लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलना चाहिए। विधानसभा चुनाव में भी JMM और कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

निरंजन कुमार सिन्हा इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी में थे

निरंजन कुमार सिन्हा इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी में थे। पिछले दिनों देवघर में BJP कार्यालय भवन के शिलान्यास समारोह में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह देवघर आये थे।

इस दौरान बंद कमरे में प्रदेश के इन दो शीर्ष नेताओं के साथ एनके सिन्हा की बातचीत हुई। इस दौरान महगामा विधानसभा और वहां की कुर्मी बहुल आबादी के संबंध में नेताओं के बीच चर्चा हुई।

TAGGED:
Share This Article