पूर्व की सरकार ने हमें खजाने से खाली सत्ता की चाबी सौंपी, साथ करोड़ों रूपये का कर्जदार भी बनाया

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

साथ ही हेमंत सोरेन ने 1710.26 करोड़ के 171 योजनाओं का उद्घाटन व 1529.06 करोड़ की 59 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में सीमित संसाधनों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि आज ऐसे कई राज्य हैं, जहां कोयला नहीं है, अभ्रक नहीं है। चांदी नहीं है।

हमारे पास ये सब होने के बाद भी पिछड़े हैं। हमारे पास खिलाड़ियों की खान है, जो देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। कला-संस्कृति की अपार संभावनाएं हैं लेकिन इस दिशा में कभी काम ही नहीं हुआ है।

- Advertisement -
sikkim-ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार ने हमें खाली खजाने की सत्ता की चाबी सौंपी है।

साथ ही करोड़ों रूपये का कर्जदार भी बना दिया है। सभी विभागों में करोड़ों रूपये का कर्ज है।

हमें उन कर्जों को उतरना भी है। हमारी सरकार अगले पांच सालों के अंदर सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो जायेगा।

इसके बाद झारखंड को केंद्र से भीख मांगने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

Share This Article