शाहरुख खान के BirthDay पर रौशनी से जगमगा उठी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

News Aroma Media
3 Min Read

मुंबई: Bollywood (बॉलीवुड) के किंग खान (King Khan) यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लोकप्रियता भारत (India) के कोने-कोने तक फैली हुई है।

वह भारत में तो लोकप्रिय है ही लेकिन विदेशों में भी शाहरुख खान की लोकप्रियता कुछ कम नहीं है।

2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 57वां बर्थडे (Birthday) सेलिब्रेट किया। हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के फैंस की भीड़ ने ‘मन्नत (Mannat)’ के बाहर इकट्ठा होकर किंग को जन्मदिन की बधाइयां दीं।

Shah Rukh Khan Birthday

इस वर्ष शाहरुख खान ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म (Upcoming Film) ‘पठान’ (Pathan) का टीजर (Teaser) रिलीज कर, अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया ।

- Advertisement -
sikkim-ad

सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज (Release) होगी।

विदेशों से भी शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिली। वही हर साल की भांति इस वर्ष भी शाहरुख खान के बर्थडे पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को उनके नाम से रोशन कर दिया गया।

https://twitter.com/BurjKhalifa/status/1587867959145414657?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1587867959145414657%7Ctwgr%5E38841490dc677fff880cfacf00032d981dcd2ee0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bollywoodlife.com%2Fhi%2Fnews-gossip%2Fshah-rukh-khan-feature-on-burj-khalifa-on-his-57th-birthday-video-viral-entertainment-news-2233283%2F

बुर्ज खलीफा के Twitter हैंडल से वीडियो पोस्ट किया गया

बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के Twitter हैंडल से एक वीडियो (Video) पोस्ट किया गया है।

जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर लिखा है, “हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हैप्पी बर्थडे पठान, वी लव यू।” साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में एक्टर की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, “बॉलीवुड (Bollywood) के महान स्टार शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर, जगमगाता हुआ बुर्ज खलीफा। आइए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दें।”

5 बार बुर्ज खलीफा पर फिचर हो चुके हैं शाहरुख खान

बुर्ज खलीफा के इस Tweet पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट (Comment) करते लिखा, “केवल शाहरुख खान पहले ऐसे इंसान बने हैं, जो 5 बार बुर्ज खलीफा पर फिचर (Feature) हो चुके हैं।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “केवल दो भारतीय लोगों को ही बुर्ज खलीफा पर पहले महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और दूसरे शाहरुख खान।”

Share This Article