Latest Newsझारखंडमाओवादी नक्सली आकाश सिंह का नाम लेकर लेवी मांगने लगा युवक, इसके...

माओवादी नक्सली आकाश सिंह का नाम लेकर लेवी मांगने लगा युवक, इसके बाद…

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबास : नक्सलियों (Maoists) का नाम लेकर व्यवसायियों और दुकानदारों से पैसे मांगने वाले कई असामाजिक और आपराधिक किस्म (Antisocial & Criminal) के लोग समाज में मौजूद हैं।

चाईबासा (Chaibasa) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवक खुद को बड़ाजामदा ओपी के नवागांव का बताते हुए बड़ाजामदा पहुंचा और कुछ प्रतिष्ठित दुकानदारों से पैसे की मांग की।

पैसे मांगने का दिया यह तर्क

युवक ने सभी को बताया कि वह कुख्यात माओवादी (Maoist) नक्सली आकाश सिंह का आदमी है।

आकाश सिंह ने उसे आपके पास आर्थिक मदद के लिए भेजा है।

उसने दुकानदारों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से रांची व दूसरे क्षेत्रों से भी दर्जनों नक्सली बड़ाजामदा व आसपास के जंगलों में आए हुए हैं।

नक्सलियों की अधिक संख्या होने की वजह से खाने-पीने व राशन सामग्री की समस्या उत्पन्न हो गई है।

ऐसी स्थिति में राशन सामग्री खरीद कर उनके कैंप तक पहुंचाना है। इसके लिये 5-10 हजार रुपये की आप व्यवस्था करें।

नक्सलियों के नाम से कोई पत्र नहीं दिया था

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त युवक कई लोगों के पास नक्सलियों के नाम पर पैसा मांगने गया था।

इसमें से कुछ से उसकी मुलाकात हुई एवं कुछ से मुलाकात नहीं हो पाई।

दुकानदारों ने बताया कि उक्त युवक ने उन्हें नक्सलियों के नाम से कोई पत्र भी नहीं दिया।

कहा जाता है कि CPI माओवादी ने पिछले दो दशक के दौरान किसी भी कारोबारी अथवा दुकानदार से इस तरह पैसा अथवा लेवी मांगने का कार्य नहीं किया है।

बिना पत्र दिए वो लेवी नहीं लेते हैं और लेवी देने वाले का सम्मान करते हैं। लेवी नहीं दे सकने वाले के साथ भी गलत बर्ताव नहीं करते हैं।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...