रांची से दिल्ली के लिये 17 फ्लाइट्स हैं, फिर भी मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए: रघुवर दास

News Aroma Media
3 Min Read

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है।

शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दास ने कहा कि सरकार खजाना खाली होने का बहाना बनाती है, लेकिन उपलब्धियां गिनाने के लिये करोड़ों खर्च कर रही है।

मैंने अपने कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं किया। 13 महीने की सरकार ना तीन में है और ना ही तेरह में।

यह एक कमजोर, अक्षम और बुद्धिमता की कमी वाली सरकार है।

दास ने कहा कि कमजोर सरकार किसी भी विषय पर फैसला नहीं ले सकती है। तीन महीने में बेरोजगारी भत्ता, पारा शिक्षक, संविदा पर काम कर रहे लोगों के साथ न्याय करने का वादा करने वाली सरकार ने 13 महीने में कुछ नहीं किया।

- Advertisement -
sikkim-ad

विकास कार्य के लिये धन का अभाव का रोना रोने वाली सरकार के पास सत्ता की सुख-सुविधा के लिये पैसे हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में अपराधी और उग्रवादी अपना काम कर लेते हैं। राजभवन की दीवार तक पर उग्रवादी पोस्टर चिपका जाते हैं। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पाती है।

वर्तमान सरकार में जमीन माफिया से लेकर खनन माफिया तक सभी सक्रिय हैं। दुमका में एक हजार ट्रक पत्थर पकड़ा जाता है और छोड़ दिया जाता है। जंगल की कटाई लगातार जारी है।

झारखंड भवन के बदले 6 लाख के कमरे में ठहरते हैं सीएम

रांची से दिल्ली के लिये 17 फ्लाइट्स होने के बावजूद मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए। दिल्ली में झारखंड भवन है पर मुख्यमंत्री वहां नहीं ठहरते।

दिल्ली के आंनद निकेतन में छह लाख के कमरे में ठहरते हैं। राज्य में अपराधी और उग्रवादी अपना काम कर लेते हैं। राजभवन की दीवार तक पर उग्रवादी पोस्टर चिपका जाते हैं।

लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पाती है। वर्तमान सरकार में जमीन माफिया से लेकर खनन माफिया तक सभी सक्रिय हैं।

दुमका में एक हजार ट्रक पत्थर पकड़ा जाता है और छोड़ दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि जंगल की कटाई लगातार जारी है। पुलिस तंत्र के दम पर राज्य में राज किया जा सकता है पर जनता के दिलों में नहीं।

Share This Article