Rain in Jharkhand: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में सोमवार को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा (Rain) हो सकती है। इसके बाद 3 दिन तक झारखंड में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात की आशंका है।
बंगाल की खाड़ी में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Air Cyclonic Circulation) के असर से 23 सितंबर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है।
मानसून ट्रफ बीकानेर, गुना, मांडला, राजनंदगांव और गोपालपुर से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से बारिश होने की संभावना है।
अभी तीन फीसदी कम हुई है बारिश
Meteorologist Abhishek Anand ने बताया है कि राजधानी रांची में 22 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगी। झारखंड में 1 जून से 21 सितंबर तक 962.4 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए।
लेकिन, अब तक झारखंड में 937.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह सामान्य से 3 फीसदी कम है। अब तक जितनी बारिश हुई है, उसे सामान्य माना जाता है।