सारंडा में नक्सलियों के लगाए IED में अचानक हुआ विस्फोट, एक जवान जख्मी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IED explosion planted by Naxalites in Saranda : गुरुवार को झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा में नक्सलियों के लगाए गए IED में ब्लास्ट की सूचना है। इस विस्फोट 209 कोबरा बटालियन का एक जवान जख्मी हो गया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में ब्लास्ट हुआ है।

SP ने की घटना की पुष्टि

चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने सारंडा में ब्लास्ट की पुष्टि की है। बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट हुआ है।

एक जवान घायल हो गया है। बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा जा रहा है। बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ चल जा रहे सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर, झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं।

Share This Article