Latest Newsझारखंडसड़क सुरक्षा सप्ताह में ट्रैफिक नियमों पर होगी गंभीर चर्चा: DC माधवी...

सड़क सुरक्षा सप्ताह में ट्रैफिक नियमों पर होगी गंभीर चर्चा: DC माधवी मिश्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: DC माधवी मिश्रा (Madhavi Mishra) ने कहा कि रामगढ़ शहर (Ramgarh City) में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है।

रामगढ़ शहर में तेज गति से चलने वाली गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) के साथ-साथ अब चेक – नाको पर भी पुलिस की मुस्तैदी रहेगी। इसके अलावा घनी आबादी क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

कई जगह अलर्ट बोर्ड लगाए गए

DC ने बताया कि घाटी में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई जगह अलर्ट बोर्ड (Alert Board) लगाए गए हैं। लेकिन शहर में दुर्घटना संभावित क्षेत्र का बोर्ड लगाना संभव नहीं है।

इसलिए यह बहुत जरूरी है कि शहर में कोई भी वाहन तेज गति से ना चले। DC ने रामगढ़ के एक पत्रकार के निधन के बाद न सिर्फ गहरा शोक व्यक्त किया बल्कि उन्होंने हाई स्पीड और अनियंत्रित वाहनों पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

शहर का चट्टी बाजार इलाका काफी घनी आबादी वाला

DC ने बताया कि शहर का चट्टी बाजार इलाका काफी घनी आबादी वाला है। रामगढ़ शहर का मुख्य बाजार होने की वजह से इस सड़क पर काफी लोग रहते हैं।

हालांकि सुबह 9:00 बजे के बाद इस इलाके में नो एंट्री लग जाती है। इसकी वजह से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित हो जाता है।

लेकिन उससे पहले भी इस सड़क पर तेज गति से वाहनों का परिचालन ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...