Latest Newsभारतकोलकाता में दुर्गा पूजा पर नहीं होगी बारिश, बढ़ेगा तापमान

कोलकाता में दुर्गा पूजा पर नहीं होगी बारिश, बढ़ेगा तापमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

There will be no Rain on Durga Puja: दुर्गा पूजा (Durga Puja) के पहले पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है।

कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज (Rain and Thunder) के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

कोलकाता में बुधवार सुबह जारी मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

बारिश दुर्गा पूजा के पहले उमस भरे मौसम में थोड़ी राहत लेकर आई

शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। सुबह के समय नमी का स्तर 93 फीसदी तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई।

कोलकाता में एक अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे से दो अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे तक 9.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह बारिश दुर्गा पूजा के पहले उमस भरे मौसम में थोड़ी राहत लेकर आई है।

राज्य के अन्य जिलों हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, जहां हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बांकुरा और पुरुलिया जैसे जिलों में भी हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

दक्षिण बंगाल के तटीय इलाकों में विशेषकर दीघा और मंदारमणि (Digha and Mandarmani) में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। दूसरी ओर, उत्तर बंगाल के जिलों में, खासकर दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार में भी मौसम ठंडा बना रहेगा और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...