IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 इस समय धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।
अबतक IPL के इस Season में कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें ज्यादातार मैच एकतरफा रहे हैं।
वहीं कुछ मुकाबलों में गेंद और बल्ले के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिला।
देखा जाए तो मौजूदा सीजन में उन खिलाड़ियों से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है, जिन्हें IPL 2023 के मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में महंगी कीमत मिली थी।
हालांकि महंगी कीमत पाने वाले ज्यादातार खिलाड़ी अबतक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।
जानिए इन पांच खिलाड़ियों के बारे में
हैरी ब्रूक : इंग्लिश क्रिकेटर (English Cricketer) हैरी ब्रूक पर IPL 2023 की नीलामी में Sunrise हैदराबाद (SRH) ने 13.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।
अब तक खेले गए दोनों मैचों में हैरी ब्रूक फेल रहे हैं।
ब्रूक ने Rajasthan Royals के खिलाफ 13 और लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध तीन रन बनाए। दोनों ही मुकाबले में उन्हें स्पिन गेंदबाज ने आउट किया।
कैमरन ग्रीन : ऑक्शन में कहर मचाने के बाद कैमरन ग्रीन से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर (All Rounder) अबतक फ्लॉप रहा है।
RCB के खिलाफ मैच में ग्रीन ने बल्ले से सिर्फ पांच रनों का योगदान दिया था।
वहीं गेंदबाजी में उन्होंने दो ओवरों में 30 रन देकर एक विकेट लिया। अब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मैच में भी ग्रीन सिर्फ 12 रन बना सके और उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।
IPL 2023 की नीलामी में ग्रीन को खरीदने के लिए Mumbai Indians ने 17.50 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
बेन स्टोक्स : बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 की नीलामी मंब 16.25 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा था बनाया था। हालांकि स्टोक्स टीम की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए।
स्टोक्स ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ 7 और लखनऊ के विरुद्ध 8 रन बनाए। स्टोक्स ने लखनऊ के खिलाफ तो गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 18 रन खर्च कर दिए।
Mumbai Indians के खिलाफ मुकाबले में बेन स्टोक्स इंजरी के चलते हिस्सा नहीं ले पाए।
रिली रोसो : साउथ अफ्रीकी धुरंधर रिली रोसो भी IPL 2023 में अबतक फ्लॉप रहे हैं। रोसो को ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा था।
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में रोसो ने 30 रन बनाए थे। वहीं गुजरात के खिलाफ वह डक पर आउट हो गए।
अब Rajasthan Royals के विरुद्ध मैच में उनके बल्ले से 14 रन निकले।
मुकेश कुमार : तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहली बार IPL में भाग ले रहे हैं। IPL 2023 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीदा था।
मुकेश का प्रदर्शन अबतक उतना बढ़िया नहीं रहा है।
लखनऊ और Gujarat Titans के खिलाफ मैच में मुकेश ने कोई विकेट हासिल नहीं किया था, वहीं Rajasthan Royals के खिलाफ उन्होंने दो विकेट लेने के लिए 36 रन लुटा दिए।