कोरोनारोधी टीकाकरण के इस पहलू ने रांची जिला प्रशासन को कर रखा है परेशान

Central Desk
2 Min Read

रांची : कोरोनारोधी टीकाकरण के आंकड़े जुटाने में रांची जिला प्रशासन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रांची जिला प्रशासन जिले के खास आठ लाख लोग अभी कहां हैं, यह पता लगाने के लिए मशक्कत कर रहा है।

दरअसल, रांची के ये आठ लाख लोग वे लोग हैं, जिन्होंने कोरोनारोधी टीके का पहला डोज तो ले लिया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इसका दूसरा डोज नहीं लिया है। अब इन्हीं लोगों को ढूंढने में लगा हुआ है रांची जिला प्रशासन।

रांची जिला प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े दिये हैं, उसके मुताबिक रांची में 15 लाख 39 हजार 669 लोगों ने पहला और छह लाख 98 हजार 508 लोगों ने दूसरा डोज लिया है।

आठ लाख 41 हजार 161 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अभी तक दूसरा डोज नहीं लिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रांची समेत झारखंड के सभी जिलों के उपायुक्तों को अभियान चलाकर टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

इधर, रांची जिला प्रशासन का कहना है कि हो सकता है कि पहला डोज ले चुके लोग दूसरे शहर चले गये हों और वहां ड्यू डेट में दूसरा मोबाइल नंबर दिखाकर दूसरा डोज मानकर पहला ही डोज ले लिया हो। अब जिला प्रशासन के लिए ऐसे लोगों को ढूंढना परेशानी का सबब बन गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article