ये है BMW की रंग बदलने वाली कार, बटन दबाते ही…

News Aroma Media
2 Min Read

नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता कंपनी (Luxury Car Manufacturer) BMW ने एक ऐसी कार बनाई है जो एक बटन दबाते ही अपना रंग बदल लेती है।

ये दुनिया की पहली रंग बदलने (Change Color) वाली कार है। इस रंग बदलने वाली कार का नाम BMW IX Flow है।

फिलहाल इसमें रंगों के ज्यादा Option नहीं है, केवल ब्लैक एंड व्हाइट (Black & White) है।

नवंबर, 2022 में टाइम ने बेस्ट इनोवेशन (Best Innovation) की अपने एनुअल लिस्ट (Annual List) में इस कार को शामिल किया था।

ये है BMW की रंग बदलने वाली कार, बटन दबाते ही BMW IX Flow This is BMW's color changing car, BMW IX Flow at the press of a button

- Advertisement -
sikkim-ad

इस लिस्ट में टाइम ऐसे Innovations को शामिल करता है जो इंसानों के जीने, काम करने और सोचने के तरीके को प्रभावित करते हैं।

अपनी इस कार को इंट्रोड्यूस (Introduce) करते हुए 2022 में BMW ने लिखा था, “जब Technique से बनाई गई चीज़ जादू लगने लगे।गाड़ियों के लिए हमेशा एक जैसा दिखना क्यों ज़रूरी है? सोचिए कि आपकी कार गर्मी की दोपहरी में सफेद रंग की हो जाए और सर्दी के मौसम में उसका रंग काला हो जाए, वो भी बस एक बटन दबाने से।”

BMW की रंग बदलने वाली कार का कलर e-Link यानी इलेक्ट्रॉनिक इंक से बदल जाता है।ये है BMW की रंग बदलने वाली कार, बटन दबाते ही BMW IX Flow This is BMW's color changing car, BMW IX Flow at the press of a button

कैसे करता काम

e-Link में कई सारे माइक्रो कैप्सूल्स (Micro Capsules) होते हैं, इन Micro Capsules में नेगेटिव चार्ज (Negative Charge) वाला सफेद पिग्मेंट (White Pigment) और पॉजिटिव चार्ज (Positive Charge) वाले काले पिगमेंट (Black Pigment) होते हैं।ये है BMW की रंग बदलने वाली कार, बटन दबाते ही BMW IX Flow This is BMW's color changing car, BMW IX Flow at the press of a button

इस रंग बदलने वाली कार के पीछे BMW की सोच है कि एक इंसान अपनी पर्सनैलिटी (Personality) के हिसाब से गाड़ी और उसका रंग चूज करता है।

कार के अंदर एक स्विच होता है जिसमें कलर Black या White करने का ऑप्शन होता है। जो ऑप्शन सलेक्ट किया जाता है, उसके हिसाब से Black या White Color कार के सरफेस पर Reflect होने लगता है।

TAGGED:
Share This Article