गजब का है यह चांदी का छल्ला, बदनसीबी के चक्कर से यूं निकाला…

News Aroma Media
4 Min Read

Astrology : ज्योतिष शास्त्र को मानने वाले मानते हैं कि कोई व्यक्ति कड़ी मेहनत और परिश्रम (Toil and Labor) करता है लेकिन उसके बावजूद अगर उसे परिश्रम का फल ना मिले तो उसका भाग्य उसके साथ नहीं होता है।

लेकिन चांदी का छल्ला (Silver Ring) आपकी परेशानियों को हल कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग-अलग धातुओं और रत्नों से जुड़ी अंगूठियां (Metal and Gemstone Rings) हमारे जीवन में अनेकों प्रकार से प्रभाव डालती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में इन धातुओं और रत्नों का नाता नौ ग्रहों के साथ बताया जाता है। चांदी का छल्ला भी इन्हीं महत्वपूर्ण धातुओं में से एक है। दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया (Alok Pandya) बता रहे हैं, चांदी का छल्ला पहनने के फायदे।

गजब का है यह चांदी का छल्ला, बदनसीबी के चक्कर से यूं निकाला…-This silver ring is amazing, it was removed due to bad luck.

शुक्र और चंद्रमा से है चांदी के छल्‍ले का संबंध

सोने चांदी के आभूषण (Gold silver Jewelery) महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र मानता है, कि सोने चांदी से बने यह आभूषण कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों पर भी असर डालते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

सोने का संबंध गुरु ग्रह (Jupiter) से है। तो चांदी का संबंध शुक्र और चंद्रमा के साथ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार चांदी भगवान शिव के नेत्रों से उत्पन्न हुई है, इसलिए जहां चांदी होती है, वहां धन वैभव और संपन्नता आती है। इसके अलावा कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों को चांदी का छल्ला धारण करना बहुत लाभप्रद होता है।

गजब का है यह चांदी का छल्ला, बदनसीबी के चक्कर से यूं निकाला…-This silver ring is amazing, it was removed due to bad luck.

इस हाथ में धारण करना शुभ

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार चांदी का छल्ला धारण करने के लिए इसे बिना जोड़ का बनवाना चाहिए। चांदी के छल्ले को अंगूठे में धारण किया जा सकता है।

महिलाओं को इसे बाएं हाथ में और पुरुषों को दाएं हाथ में धारण करना शुभ होता है। मान्यता है कि चांदी का छल्ला चंद्रमा का कारक है। इसे धारण करने से सूर्य और शनि की स्थिति कुंडली (Horoscope) में मजबूत होती है। साथ ही इससे भाग्य भी मजबूत होता है।

गजब का है यह चांदी का छल्ला, बदनसीबी के चक्कर से यूं निकाला…-This silver ring is amazing, it was removed due to bad luck.

राहु ग्रह दोष से मिलती है मुक्ति

इसके अलावा चांदी का छल्ला धारण करने से राहु ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है, और मन शांत रहता है। चांदी का छल्ला कर्क, वृश्चिक और मीन राशि (Cancer, Scorpio and Pisces) वालों के लिए धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

वृषभ और तुला राशि (Taurus and Libra) के जातक भी चांदी का छल्ला धारण कर सकते हैं। इसके अलावा मेष सिंह और धनु राशि के जातकों को गलती से भी चांदी का छल्ला धारण नहीं करना चाहिए।

गजब का है यह चांदी का छल्ला, बदनसीबी के चक्कर से यूं निकाला…-This silver ring is amazing, it was removed due to bad luck.

चांदी का छल्‍ला पहनने का लाभ

चांदी का छल्ला पहनने से शुक्र और चंद्रमा (Venus and Moon) दोनों ही शुभ परिणाम देते हैं। मन और मस्तिष्क शांत रहता है। क्रोध पर नियंत्रण आता है, साथ ही धन और सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

शरीर में वात, कफ और पित्त जैसी समस्याओं का संतुलन बना रहता है। यदि आप हाथों में चांदी की अंगूठी (Silver Ring) नहीं पहन पा रहे हैं। तो चांदी की चेन भी अभिमंत्रित करके पहनी जा सकती है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। News Aroma किसी भी तरह का अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है।

Share This Article