झारखंड में 55 साल की महिला के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read

गुमला: बिशुनपुर पुलिस ने केस दर्ज होने के महज छह घंटे के अंदर गैंगरेप के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते गुरुवार की रात तीनों आरोपितों ने होलोंग गांव में एक 55 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।

पीड़ित ने शुक्रवार को बिशुनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

बिशुनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह घंटे के अंदर घटना में संलिप्त पवन उरांव को गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशानदेही पर उसके दो साथी जितेंद्र खेरवार व संदीप महतो भी पुलिस के गिरफ्त में आ गये।

गुमला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि होलोंग गांव की एक महिला अपने छोटे नाती के साथ अपने गांव सेरका आ रही थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने टांगी का भय दिखाकर उसे अगवा कर लिया।

इसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला का नाती दौड़ते हुए मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों को आते देख सभी दुष्कर्मी भाग निकले। हडबड़ी में दो जोड़ी चप्पल और आरोपित पवन उरांव का मोबाइल घटनास्थल पर ही छूट गया था।

Share This Article