सरायकेला में गोली चलाने के मामले में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read

सरायकेला: जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला में गुरुवार की शाम हुए गोली चालन की घटना का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार सिंह, चंदन प्रसाद और उपेंद्र कुमार मंडल शामिल है।

उसके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।

सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी मोहम्मद अर्शी ने  शनिवार को बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए विकास कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी जेल जा चुका है।

- Advertisement -
sikkim-ad

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम कृष्णा कर्मकार को गोली लगी थी, जिसके बाद उसे बेहद ही गोपनीय तरीके से टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने एक्स-रे के दौरान उसे गोली लगने की पुष्टि की थी।

उसके बाद मामले की जानकारी आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई थी।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले से जुड़े तीनों अपराध कर्मियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बताया जाता है कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने कृष्णा को गोली मारी थी।

पुलिस कृष्णा  के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। फिलहाल कृष्णा का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article