दिल्ली के लोगों से लाखों की ठगी करने के मामले में रामगढ़ से तीन साइबर ठग गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: Jamtara ( जामताड़ा)  के बाद रामगढ़ में भी साइबर ठगी (Cyber Criminal) शुरू हो गई है। रामगढ़ के ठगों ने दिल्ली के लोगों को झांसे में लेकर लाखों का चूना लगा दिया है।

मामले में दिल्ली के सहदरा थाने में कांड संख्या 73/22 दर्ज की गई

दिल्ली साइबर  ( Delhi Cyber) थाने से रामगढ़ पहुंचे इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने झांसे में लेकर कई लोगों को चुना लगाया है।

उनकी मोटी रकम झारखंड और बिहार के कई जिलों के लोगों के खातों में ट्रांसफर (Trasfer) कर दिया। इस मामले में दिल्ली के सहदरा थाने में कांड संख्या 73/22 दर्ज की गई थी।

सभी को गिरफ्तार (Arrest) कर दिल्ली ले जाया जा रहा

पुलिस छापेमारी (Raid) के दौरान पहले तो जामताड़ा पहुंची थी। यहां से एक साइबर ठग को पकड़ा गया।

इसके बाद टीम रामगढ़ जिले में पहुंची। यहां पुलिस को रांची रोड मरार में रहने वाले रूपेश कुमार, मनोज केसरी और मोहम्मद शाहनवाज अंसारी का पता चला। इन सभी को गिरफ्तार (Arrest) कर दिल्ली ले जाया जा रहा है।

Share This Article