झारखंड में यहां तीन अधिकारी व कर्मचारी की कोरोना से हुई मौत

News Aroma Media
2 Min Read

सिमडेगा: उपायुक्त  सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गुरूवार को जिले में कोरोना संक्रमण से सरकारी विभाग के तीन पदाधिकारी व कर्मी के निधन पर शोक प्रकट किया गया।

साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

जिला अग्र परियोजना पदाधिकारी सरोज कुमार  का देहांत 21 अप्रैल को कोरोन संक्रमण के कारण हो गया।

उन्होंने अपना योगदान उद्योग विभाग में वर्ष 2000 में दिया था।

जिले में उन्होंने अपने कार्य की शुरूआत सहायक प्रबंधक के रूप में की थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

जिला में मलवरी सील्क से संबंधित परियोजना की शुरूआत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

कृषि निरीक्षक नंदकिशोर प्रसाद का निधन 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के कारण हो गया।

ये मुख्य रूप से गुमला के रहने वाले थे। सिमडेगा में जुलाई 2019 से कार्यरत थे। इन्होंने अपनी अंतिम सांस रांची में ली।

प्रभात कच्छप  मूल रूप से गढ़वा के निवासी थे। ये कंपनी कमांडर होमगार्ड के रूप में 30 सिंतबर  को सेवा में आये थे।

सिमडेगा जिले में सात जून 2019 को जिला समादेष्टा कार्यालय सिमडेगा में अपना योगदान दिया था। इनका देहांत 21 अप्रैल  को कोरोना संक्रमण से संबंधित परेशानियों के कारण रांची में हो गया।

Share This Article