रांची बिरसा मुंडा जेल से गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन बंदी रिहा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची (डालसा) की ओर से बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा, होटवार में ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया।

इसमें तीन बंदी शमीर खान उर्फ छोटु, अफताब अंसारी व असलम अंसारी को रिहा किया गया। जेल अदालत में मुख्य रूप से न्यायिक पदाधिकारी वैशाली श्रीवास्तव, अभिषेक प्रसाद, कुमारी नितिका, मनीष सिंह, संतोषिनी मुर्मू, कुमार विपुल, धर्मेंद्र कुमार तथा जेल अधीक्षक हमिद अख्तर आदि उपस्थित थे।

न्यायिक पदाधिकारी अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Share This Article